देवघर: बरमसिया मस्जिद के पास एक लॉज में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बरमसिया स्थित मस्जिद के निकट एक लॉज में संदिग्ध अवस्था में किशोर को मंगलवार दोपहर 1:00 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक किशोर प्रिंस मिश्रा के परिजनों ने बताया कि वह जसीडीह थाना क्षेत्र के संथालबदिया गांव का रहने वाला है जो 11वीं की पढ़ाई कर रहा था आज फोन पर सूचना मिली कि वह बाथरूम में बेहोश है।