देवघर: सखुआ जंगल के पास गोलीकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार अपराधियों को किया गिरफ्तार
कुंडा के सखुआ जंगल में 1 नवंबर को ही फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति कारू रावत की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद पुलिस से त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटना के लिए टीम गठित किया था जिसमें पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है इस कांड में सम्मिलित चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रविवार के दोपहर 2:00 बजे एसडीपीओ ने दी।