देवघर: दरभंगा के श्रद्धालु ने बाबा मंदिर में पूजा के बाद खाया धतूरा, बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
बाबा मंदिर में पूजा करने के बाद मंगलवार के सुबह 11:00 दरभंगा के श्रद्धालु गोपाल शाह ने धतूरा खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी पुलिस की मदद से उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में गोपाल के पिता रामनाथ शाह ने बताया कि गोपाल की मानसिक स्थिति ठीक रही है जिसको लेकर उसने ऐसा किया।