झालरापाटन: झालरापाटन में दो सड़क हादसे, पिकअप और ट्रक की टक्कर में तीन लोग अस्पताल में भर्ती
झालरापाटन में मंगलवार रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। सभी को झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बुधवार सुबह 9 बजे बताया। पहली दुर्घटना रात 10 बजे हुई। पिकअप कर की टक्कर से रलायता पुलिया के पास दो दोस्त घायल हो गए। वहीं रामदेवरा जा रहा बुजुर्ग सिंघानिया मार्ग पर ट्रक की टक्कर घायल हो गया है।