अनूपपुर: चोरभठी में भ्रष्टाचार के खिलाफ महिलाओं का बिगुल, जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी, एडवा ने बनाई कमेटी
ग्राम पंचायत चोरभठी में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) ने बैठक कर मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग की। महिलाओं ने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में एडहाक कमेटी का गठन कर श्याम बाई को संयोजक तथा रामबाई राठौर व गीता बाई राठौर को सहसंयोजक नियुक्त किया गया।