मखदुमपुर: कोइली राइस मिल के पास बिना लाइट के ट्रैक्टर से बचने में ऑटो पलटी, एक युवक पीएमसीएच रेफर
जहानाबाद के कोइली राइस मिल के पास बिना लाइट के चल रहे ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में एक ऑटो पलट गया। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।