बरेली: बरेली में लाल बत्ती को लेकर एसपी ट्रैफिक को दिया ज्ञापन, गर्मी में ट्रैफिक सिग्नल बंद करने की उठी मांग
बरेली में भीषण गर्मी को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता Syed Haider Ali ने एसपी ट्रैफिक को ज्ञापन सौंपकर शहर के सभी ट्रैफिक सिग्नल गर्मी खत्म होने तक बंद करने की मांग की है। सैयद हैदर अली का कहना है कि चौराहों पर रेड लाइट के दौरान लोग कई मिनट तक धूप में खड़े रहते हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी और गर्मी का सामना करना पड़ता है।