सिंघवारा: नगर पंचायत सिंहवाड़ा के खुर्द मनिहास टोला में बगीचा में लगी आग,आग पर पाया गया काबू,तेज गर्मी से एक शख्स हुआ मूर्छित
दरभंगा जिले के नगर पंचायत सिंहवाड़ा के खुर्द मनिहास टोला में आज आगलगी की घटना हुई।आग बुझाने के दौरान तेज गर्मी की चपेट में आने से मो जाकिर मूर्छित हो गए।बतया गया है कि मो इस्लाम अंसारी के घर के बगल में स्थित बगीचा में आज आग लगने से अफरा तफरी मच गई। लोगो द्वारा आग बुझाने के प्रयास के बीच पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।