बैराड़: भौराना में पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम भौराना में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जिसकी जानकारी शनिवार शाम 7:30 बजे मिली है। जानकारी के अनुसार भौराना निवासी धीरज परिहार ने बताया वह अपने घर के सामने स्थित आटा चक्की पर आटा लेने गया था।