बनमनखी: सूअर चोरी कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक चार अभियुक्तों को भेजा गया जेल
जानकीनगर थाना क्षेत्र के विनोबा ग्राम वार्ड संख्या-6 निवासी सूअर पालक दीपक मल्लिक के लगभग दो लाख रुपये मूल्य के सूअरों की चोरी के मामले में पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार देर रात छापेमारी के दौरान चकमका निवासी मुन्ना मल्लिक (पिता- नटाए मल्लिक) को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मं