फूलपुुर: काजीपुर में पैमाइश करने पहुंची टीम का विरोध, वीडियो हुआ वायरल
रविवार दोपहर 03 बजे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार काजीपुर में पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम का कुछ लोगों ने विरोध किया। वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि राजस्व टीम सरकारी कार्य कर रही थी और उसी का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि वीडियो को भ्रामक तरीके से वायरल किया जा रहा है।