गुरारू: डीहा गांव से आर्म्स एक्ट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Guraru, Gaya | Apr 19, 2026 गुरारू थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के एक मामले में संलिप्त आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार सुबह करीब 7:30 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, वादी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन में बताया गया है कि उनका भतीजा दुर्गा स्थान से गांव के बाजार स्थित मेडिकल स्टोर जा रहा था। इसी दौरान पंकज कुमार अपने सहयोगियों के साथ पहुंचा और मारपीट की।