चंदिया: ग्राम खाले कठई में कीचड में तब्दील सड़क से ग्रामीण बेहाल, स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
Chandia, Umaria | Jul 12, 2026 उमरिया जिले की चंदिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खालीकठई के ठीकुरी टोला में बदहाल सड़क ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है।वार्ड क्रमांक 8और9 को जोड़ने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क बारिश के बाद पूरी तरह कीचड़ और दलदल में बदल गई है। सड़क की बदहाली से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है