लोहरदगा: गांगुपाड़ा में बाइक और ऑटो की टक्कर में आधा दर्जन लोग हुए घायल
सदर थाना क्षेत्र के निगनी गांगुपाड़ा के समीप रविवार को हुए सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। यात्रियों को लेकर ऑटो लोहरदगा से बगरू जा रही थी, जबकि मोटरसाइकिल लोहरदगा की ओर आ रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार ज्योतिष राम, प्रवीण एक्का, कलिंद्र लोहरा, नूतन देवी, गंभीर रूप से घायल हो गए।