लोहरदगा: केंद्र सरकार और ईडी के विरोध में लोहरदगा से 2 हजार जेएमएम कार्यकर्ता रांची के मोरहाबादी में आयोजित रैली में होंगे शामिल
लोहरदगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला सचिव अनिल उरांव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ईडी और सीबीआई के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम लोग लोहरदगा से 2000 की संख्या में रांची के मोराबादी मैदान रैली में भाग लेने जा रहे हैं अगर मोदी सरकार बाज नहीं आती है तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा