लोहरदगा: जिले में हो रही है मृदा रहित ऑर्गेनिक हल्दी की खेती, संरक्षित खेती को मिल रहा है बढ़ावा
लोहरदगा। जिले में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत संरक्षित खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इजरायली पद्धति से ऑर्गेनिक हल्दी की खेती की जा रही है जिसे उद्यान विभाग बढ़ावा दे रही है। फ़िलहाल उद्यान विभाग खुद से खेती कर लाभ समझ रही है साथ ही किसानों को भी इस खेती से जोड़ा जा रहा है ताकि किसानों के आय में वृद्धि हो और किसान मजबूत बन सके।