नौतनवा: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खजुरिया में जिम गए किशोर की करंट लगने से मौत
पनियरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खजुरिया निवासी रमाकांत प्रजापति का बेटा शिवा प्रजापति जिम में व्यायाम करने गया था। वहीं पर करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गया।जिला अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खजुरिया निवासी 16 वर्षीय शिवा प्रजापति व्यायाम करने गया था, जहां तार जोड़ते समय विद्युत के संपर्क में आ गया।