नौतनवा: असुरैना चौराहे पर वित्त राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कम्प्यूटर लैब का फीता काट कर उद्घाटन किया
परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत असुरैना चौराहे पर स्थित चन्द्रभान गिरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व विशिष्ट अतिथि नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी तथा ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया।