फतेहपुर: कल फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, 500 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
कल फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, 500 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात।। _फतेहपुर_ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 10:30 बजे फतेहपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री जनपद वासियों को करीब 500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम फतेहपुर के मदारीपुर कला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।