किस्को: किस्को प्रखंड क्षेत्र में महाअष्टमी पर विभिन्न पूजा पंडालों में महागौरी के पूजन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
किस्को प्रखंड क्षेत्र में महाअष्टमी को लेकर गुरुवार की सुबह 8:00 से महागौरी की पूजा करने भक्तों की भीड़ देवी मंदिरों पंडलो में उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा-अर्चना हुई। महिलाएं महाष्टमी के दौरान उपवास पर रहीं। महाअष्टमी को लेकर देवी मंडपों एवं पूजा पंडालों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।