बीना: कृषि उपज मंडी में किसानों का प्रदर्शन, विभिन्न समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
Bina, Sagar | Apr 8, 2026 मध्य प्रदेश शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर तुलाई की जानी थी लेकिन मंडी प्रशासन के द्वारा शुरू नहीं की गई। जिसकी वजह से किसान परेशान है। और मौसम खराब होने की वजह से किसानों को अनाज के नुकसान का डर सता रहा है जिससे परेशान होकर बड़ी संख्या में किसानों ने किसान नेता इंदर सिंह के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी में बुधवार करीब 1:00 बजे प्रदर्शन किया।