हज़ारीबाग: एनटीपीसी की बादाम कोल परियोजना में ग्रामीणों का प्रदर्शन, साइट कार्यालय में तोड़फोड़
हजारीबाग: एनटीपीसी की बादाम कोल खनन परियोजना में विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने साइट कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ की घटना हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और हालात नियंत्रण में