नागाणा थाना क्षेत्र में गंगावास हुडो की ढाणी में जमीनी विवाद को लेकर महिलाओं ने एक महिला के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो गुरुवार रात 10:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों द्वारा वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं की जा रही है। वीडियो में दिख रहा है की कुछ महिलाएं जमीन विवाद को लेकर एक महिला को घसीटते हुए मारपीट कर खेत से निकाल रही है।