सांगानेर: जयपुर के हसनपुरा इलाके में द्रव्यवती नाले में मिला अज्ञात युवक का तैरता हुआ शव, पानी के बहाव में बहकर आने की आशंका
जयपुर के हसनपुरा नाले में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिलने का मामला सामने आया है। नाले में शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक आशंका है कि शव पानी के तेज बहाव के साथ बहकर यहां पहुंचा और नाले में लगे जाल में फंस गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि हसनपुरा नाले में युवक का शव जाल में फंसा हुआ है।