राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काबिलियत पर सवाल उठा दिया है। सोमवार शाम करीब 5:00 बजे तेज प्रताप यादव ने कहा कि राहुल गांधी से ज्यादा काबिलियत प्रियंका गांधी में है। इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने प्रियंका गांधी को इंदिरा गांधी की तरह बताया है।