पटियाली: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद यूपी में हाई अलर्ट, पटियाली पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली
दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद UP में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके तहत कासगंज जिले में भी पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई । एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में पटियाली कोतवाली SHO लोकेश भाटी ने पुलिस टीम के साथ सोमवार की देर रात कस्बे में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली।