टीकमगढ़: जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मार्कशीट निकली फर्जी, अपर कलेक्टर ने रद्द की नियुक्ति
टीकमगढ़ जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए 12वीं कक्षा की फर्जी अंकसूची लगाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर अपर कलेक्टर ने सुनवाई करते हुए आदेश जारी किया है। फर्जी अंकसूची के आधार पर हुई नियुक्ति को निरस्त करते हुए शिकायतकर्ता की 10 दिन के अंदर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति करने का आदेश जारी किया गया है।