टीकमगढ़: सागर संभाग आयुक्त डॉ वीरेंद्र ने पठा गांव में सुदूर सड़क और शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
सागर संभाग आयुक्त डॉ वीरेंद्र सिंह रावत ने आज कलेक्टर अवधेश शर्मा तथा संबंधित अधिकारियों के साथ पठा गांव में सुदूर सड़क का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कलेक्टर और एसपी के साथ शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज टीकमगढ़ में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए बनाए गए मतगणना केंद्र का औचक निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।