कांके: मोरहाबादी मैदान में आयोजित कृषि व्यापार मेले का झारखंड कांग्रेस प्रभारी ने किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Jun 17, 2026 मोरहाबादी मैदान में आयोजित कृषि व्यापार मेले का बुधवार दोपहर करीब दो बजे झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने निरीक्षण किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मौजूद रहे। इस मौके पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू ने कहा कि झारखंड गठन के बाद पहली बार कृषि को व्यापार से जोड़ने की दिशा में ऐसी पहल की गई है।