जसवंतनगर: जसवंतनगर थाना सभागार में हुई पीस कमेटी की बैठक, अधिकारियों ने मुहर्रम को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की
सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह के निर्देशन में आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार अभिजीत गौरव, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी सहित विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक, ताजियादार, धर्मगुरु और क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शांति-सौहार्द बनाए रखने क़ो कहा।