जगाधरी: बैंक कॉलोनी केदारनाथ यात्रा पर गए युवक का पता न लगने पर परिवार वालों ने लघु सचिवालय के सामने जाम लगाकर किया प्रदर्शन
परिवार वालों का कहना है कि 30 जुलाई को दो लड़के बैंक कॉलोनी से केदारनाथ गए थे। जिसमें से एक की तो मृत्यु हो गई मगर दूसरे का कोई भी कोई सुराग नहीं लग रहा। जिसमें न वहा का प्रशासन और न यहां का प्रशासन उनका सहयोग कर रहा है। जिससे गुस्सा आए लोगों ने लघु सचिवालय पहुंचकर सड़क पर जाम लगाते हुए प्रदर्शन करने का काम किया।