निम्बाहेड़ा: ऑपरेशन त्रिनेत्र में कनेरा पुलिस ने 12 क्विंटल से ज्यादा डोडा चूरा पकड़ा, तस्कर जंगल में फरार
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह बुधवार दोपहर साढ़े 3 बजे बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात चित्तौड़गढ़ जिले के कनेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। घाटारानी क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर बोलेरो पिकअप चालक वाहन छोड़कर जंगल में भाग गया। तलाशी में पिकअप से 59 कट्टों में भरा 12 क्विंटल 73 किलो 830 ग्राम अव