कोंच: चकलदह गांव के पास ट्रेन से कटकर महिला गंभीर रूप से घायल, पैर कटा
Konch, Gaya | Apr 9, 2026 आंती थाना क्षेत्र के ग्राम खटनही निवासी रामजन्म यादव की पत्नी जसिया देवी (55 वर्ष) गुरुवार की शाम ट्रेन से कटकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना रफीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरडीहा पंचायत के चकलदह गांव के समीप रेलवे लाइन पर हुई। हादसे में महिला का एक पैर ठेहुना के नीचे से कट गया। सूत्रों अनुसार घरेलू विवाद के बाद महिला नाराज होकर महिला घर से निकली थी।