बरेली: बरेली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, भरोसे का खौफनाक खेल, ब्लैकमेलिंग से टूटी शादी, आरोपी फरार
बरेली के सीबीगंज क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने पारिवारिक भरोसे का गलत फायदा उठाकर महिला को लंबे समय तक ब्लैकमेल किया, मानसिक दबाव बनाया और उसकी जिंदगी को गहरे संकट में डाल दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी घर आता-जाता था और इसी दौरान उसने आपत्तिजनक सामग्री बनाकर उसे धमकाना शुरू कर दिया।