कुशलगढ़: कुशलगढ़ में निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर का सफल आगाज, 123 मरीजों का हुआ उपचार
कुशलगढ़ में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर के प्रथम दिवस पर कुल 123 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरण किया गया। शिविर प्रभारी डॉक्टर सिद्धार्थ पंचाल ने सोमवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि होम्योपैथिक विभाग टीएसपी क्षेत्र में होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार हेतु लगातार कार्यरत है।