गिरिडीह: सिरसिया में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, भाजपा नगर इकाई की टीम ने परिजनों से की मुलाकात
भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की एक टीम नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा की अगुवाई में गुरुवार को 1 बजे सिरसिया पहुंची और संदेहास्पद स्थिति में हुई युवती के मौत मामले में परिजनों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की। यह घटना पर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपाईयो ने आरोप लगाया कि गिरिडीह में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है ।लगातार घटनाएं हो रही है।