कनाट प्लेस: दिल्ली नगर निगम की सदन के बाहर भाजपा पार्षदों ने किया धरना प्रदर्शन, मेयर का मांगा इस्तीफा
दिल्ली में जलभराव की समस्या और नगर निगम में स्थाई समिति की गठन की मांग को लेकर दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में विपक्षी भाजपा पार्षदों ने सदन के बाहर धरना प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन में दिल्ली नगर निगम में नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह शामिल हुए. पोस्टर बैनर लेकर धरने पर भाजपा पार्षद ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मेयर का मांगा इस्तीफा