सांगानेर: जयपुर में 2500 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों के साथ आधी रात को निगम ने चलाया सफाई अभियान, कलेक्टर व कमिश्नर ने लिया जायजा
राजधानी जयपुर में बीती रात जब पूरा जयपुर अपने घरों में गहरी नींद में था, उस समय शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम की टीम अपने ढाई हजार से ज्यादा कर्मचारियों के साथ सड़कों पर उत्तरी और शहर के अलग-अलग इलाकों में साफ सफाई कर एक रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान जयपुर कलेक्टर संदेश नायक व कमिश्नर ओम कसेरा ने स्कूटी बैठकर साफ सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।