जगदलपुर: भीषण आंधी तूफान से जगदलपुर में जन जीवन अस्त व्यस्त, सीसीटीवी में कैद हुई भारी भरकम स्वागत गेट गिरने की तस्वीरें
गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे बेमौसम आए आंधी तूफान ने जगदलपुर में जमकर नुकसान पहुंचाया।जगदलपुर के बस स्टैंड के पास लगा भारी लोहे का स्वागत एवं मार्गदर्शिका बोर्ड भी तेज तूफान की मार नहीं झेल पाया। तेज हवाओं के चलते विशाल लोहे का बोर्ड भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा।जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।