खानपुर: खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में 3850 किवंटल गेहूं की हुई बंपर आवक, भाव रहा ₹2446 प्रति किवंटल
खानपुर कस्बे में स्थित कृषि उपज मंडी में आज मंगलवार को साथ शाम 5:00 बजे के लगभग 3850 किवंटल गेहूं की बंपर आवक हुई वहीं गेहूं का भाव 2446 रुपए प्रति किवंटल रहा । स्थानिय कृषि उपज मंडी में सोयाबीन 290 ,सरसों 520, चना 320 व अलसी 25 किवंटल की आवक हुई। सोयाबीन का भाव ₹3800 -5500, सरसो 6200 - 6750, चना 5150 - 5375 व अलसी 6900 - 7160 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी ।