कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने मोहम्मदपुर राई गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया, तमंचा व कारतूस बरामद
कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार त्यागी पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पानीपत बाईपास फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसे शक के आधार पर पकड़ लिया और तलाशी ली। शुक्रवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समीर बताया।