बारुन: बारुण के प्रखंड प्रमुख धनिकलाल मंडल को गिरफ्तार किया गया, मारपीट और चेन छिनतई मामले में पुलिस की कार्रवाई
जम्होर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बारुण ब्लॉक के वर्तमान प्रखंड प्रमुख धनिकलाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी जम्होर थाना कांड संख्या 26/26 के तहत की गई है, जिसमें वे प्राथमिक अभियुक्त बनाए गए थे।