मेरठ: मेरठ में गैस सिलेंडर से निकला पानी, वीडियो वायरल, युवक ने कहा- 14 किलो में आधा किलो गैस, बाकी पानी; 2500 में खरीदा था
Meerut, Meerut | May 16, 2026 देशभर में गैस की किल्लत के बीच मेरठ से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक एलपीजी सिलेंडर से गैस की जगह पानी निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिलेंडर को उल्टा करते ही उसमें से पानी बहता दिखाई दे रहा है।