सिसई: नागफनी स्थित जगन्नाथ मंदिर में हुई नेत्रदान पूजा, कल होगी रथ यात्रा
Sisai, Gumla | Jul 6, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नागफनी स्थित जगन्नाथ मंदिर में शनिवार को पूरे विधि विधान के साथ नेत्रदान पूजा की गई।इस बारे में मंदिर के पुजारी अनिल पांडा ने जानकारी देते हुए बताया है पिछले 15 दिनों से भगवान पर्दे में थे।आज नेत्रदान पूजा के साथ उनका पट खोला गया। कल बहुत ही धूमधाम से जगन्नाथ मंदिर से मौसी बड़ी तक रथ यात्रा निकाली जाएगी।