सिसई: प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने मेन रोड में हिंदू जागरण मंच ने जलाया राहुल गांधी का पुतला
Sisai, Gumla | Jul 5, 2024 सिसई प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने मेन रोड में शुक्रवार शाम को हिन्दू जागरण मंच द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला जलाया गया।बीते दिनों लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा हिंदुओ को हिंसक वाले बयान पर सिसई के हिन्दू समाज आक्रोशित हैं।हिन्दू जागरण जिला संयोजक उदय कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी ने हिन्दू समाज को हिंसक बताना शर्मनाक है।