सिसई: सड़क दुर्घटना में घायल हुए भाजपा सिसई मंडल के किसान मोर्चा अध्यक्ष का निधन, पैतृक गांव नागफेनी में किया गया दाह संस्कार
Sisai, Gumla | Jul 5, 2024 भाजपा सिसई मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष रामनिवास साहू उम्र 40 वर्ष पिता स्वर्गीय हीरालाल साहू ग्राम नागफनी का शुक्रवार को निधन हो गया।लगभग 1 सप्ताह पहले लांजी में मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें गंभीर चोट आई थी। इसके बाद रिम्स रांची में इलाज चल रहा था।2 दिन पहले अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर लाया गया था। निधन के बाद नागफनी में दाह संस्कार हुआ।