बाड़ी कोतवाली थाने के नए एसएचओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने पदभार संभालने के बाद शहर के बैंक परिसरों, एटीएम बूथों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया। यह कवायद संभावित अपराधों और वारदातों को रोकने के उद्देश्य से की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एटीएम के आसपास बैठे लोगों से पूछताछ की और बैंक में मौजूद ग्राहकों को साइबर ठगी से बचने के लिए सचेत किया। सीआई शर्मा ने