कोंडागांव: तेज आंधी-तूफान का कहर: बड़ेडोगर-बेलभाटा में पेड़ की डंगाल गिरने से बाइक चकनाचूर, मार्ग बाधित
फरसगांव क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश,आंधी व तूफान ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। ग्राम बांगोली निवासी कार्तिक सलाम अपने निजी कार्य से फरसगांव जा रहे थे।इसी दौरान बड़ेडोंगर-बेलभाटा मार्ग के पास तेज बारिश से बचने के लिए उन्होंने सड़क किनारे स्थित एक दुकान में शरण ली। इसी बीच पेड़ की डंगाल उनके बाइक के ऊपर गिर गया।