तिलौथू: तिलौथू में सहयोग शिविर को लेकर बैठक, तिथियों का किया गया निर्धारण
तिलौथू में सहयोग शिविर को लेकर बैठक, तिथियां तय बुधवार को दोपहर क़रीब दो बजे तिलौथू प्रखंड के चंदनपुरा पंचायत सरकार भवन में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी की अध्यक्षता में सहयोग शिविर के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।