भोगांव: ग्राम मुड़ई में किसानों के मुआवजे के संबंध में ADM ने किसानों के साथ की बैठक
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस परियोजना में अधिग्रहीत भूमि किसानों के मुआवजे के संबंध में तहसील भोगांव क्षेत्र के गांव मुड़ई में किसानों के साथ की गई बैठक। कैंप में किसानों को ज्यादा से ज्यादा बैनामे कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर ADM श्याम लता आनंद, तहसीलदार भोगांव, राजस्व निरीक्षक, क्षेत्रीय लेखपाल, भूमि अध्याप्ति लिपिक वीरेश पाठक रहे मौजूद।